Wednesday 23 September 2020

छत्तीसगढ़ समाचार -पत्र

 

 

      *****  छत्तीसगढ़  समाचार -पत्र *****

 

 

* छत्तीसगढ़  का प्रथम  समाचार -पत्र  छत्तीसगढ़  मित्र था।  यह वर्ष 1900  में पेंड्रा रोड ( बिलासपुर ) से एक मासिक  समाचार -पत्र  के रूप में प्रकाशित  हुआ था।  इसके सम्पादक  एवं प्रकाशक  माधवराव सप्रे  थे। 

 

 

* वर्ष  1907  में माधवराव  सप्रे  द्वारा  हिन्द  केसरी  व  पदुमलाल पुन्नालाल  द्वारा  सरस्वती  समाचार  -पत्र प्रकाशित  किया गया। 

 

 

* वर्ष  1915  में कन्हैया लाल  शर्मा  द्वारा  सूर्योदय  समाचार -पत्र  प्रकाशित  किया गया। 

 

* वर्ष 1921   में ठाकुर प्यारेलाल  सिंह  द्वारा  अरुणोदय  समाचार  -पत्र  प्रकाशित किया गया। 

 

* वर्ष  1922 - 23  में सुंदरलाल  शर्मा द्वारा जेल  पत्रिका  समाचार -पत्र  प्रकाशित  किया गया। 

 

 

* वर्ष  1924  में   पं.  रविशंकर  शुक्ल  द्वारा कान्यकुब्ज  समाचार  -पत्र  प्रकाशित  किया गया। 

 

* वर्ष  1924   में कुलदीप  सहाय  द्वारा  विकास  समाचार -पत्र  प्रकाशित किया। 

 

* वर्ष   1934 -35  में सुंदरलाल त्रिपाठी  ने उत्थान  नामक मासिक  पत्रिका  का प्रकाशन  किया। 

 

* राज्य  का प्रथम  दैनिक  समाचार -पत्र  महाकोशल  था।  वर्ष  1937  से पहले  यह  सप्ताहिक  आधार  पर प्रकाशित  होता था , परन्तु  वर्ष  1951  से यह  प्रतिदिन  प्रकाशित  होने लगा। 

 

 

 *  वर्ष  1947  में दीपचंद  डागा  ने छत्तीसगढ़  -केसरी  समाचार  -पत्र  प्रकाशित  किया। 

 

* महाकोशल  सप्ताहिक  के सम्पादक  अम्बिकाचरण  शुक्ल  व  महाकोशल  दैनिक  के  सम्पादक  पं. रविशंकर  शुक्ल  थे। 

 

* छत्तीसगढ़  सेवक ,  छत्तीसगढ़ी  भाषा  में प्रकाशित  होने  वाला  राज्य का प्रथम  व  एकमात्र  समाचार -पत्र  है।   इसका प्रकाशन  रायपुर  से वर्ष  1955  में आरम्भ  हुआ  था।  इसके सम्पादक  गजानंद माधव  'मुक्तिबोध '  थे।  

 

*  राज्य में हिंदी  में सर्वाधिक  प्रकाशित  होने वाला  दैनिक  समाचार  -पत्र    "दैनिक  भास्कर " है।  इसका प्रकाशन  वर्ष  1991  में रायपुर  से प्रारम्भ  हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment

छत्तीसगढ़ में महाजनपद काल

  छत्तीसगढ़ में महाजनपद काल       * भारतीय इतिहास में छठी शताब्दी ईसा पूर्व का विशेष महत्व है ,  क्योकि  इसी समय से ही भारत का व्यवस्थित इतिह...