Showing posts with label छत्तीसगढ़ में आवागमन (सड़क मार्ग )Transportation in chattisgarh (road rout). Show all posts
Showing posts with label छत्तीसगढ़ में आवागमन (सड़क मार्ग )Transportation in chattisgarh (road rout). Show all posts

Saturday, 4 July 2020

छत्तीसगढ़ में आवागमन (सड़क मार्ग )

छत्तीसगढ़ में आवागमन (सड़क मार्ग )

 Transportation in chattisgarh (road rout)

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ में सड़को से संबंधित की समस्याएं आज भी बनी हुई है।  अधिकांश क्षेत्रो में सड़के संकरी है।  जिन पर गाड़ियों का सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होता है।  लोक निर्माण विभाग के पूर्वी परिक्षेत्र द्वारा अंचल में सड़क निर्माण कार्य किये जाते है।  छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य रूप से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग है - 

 

 

1.   राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक  6    

          यह मार्ग पूर्व दिशा में उड़ीसा राज्य की सीमा से प्रारंभ होकर सरायपाली ,पिथौरा ,आरंग ,रायपुर ,भिलाई ,दुर्ग ,राजनांदगांव एवं चिचौला होते हुए बाघ नदी महाराष्ट्र राज्य की सीमा तक है।  

 

 

 

2.    राष्ट्रीय राजमार्ग  क्रमांक  43 

             यह रायपुर ,जगदलपुर ,विजयनगर मार्ग के नाम से जाना जाता है।  जो रायपुर से प्रारम्भ होकर धमतरी ,कांकेर ,कोंडागांव एवं जगदलपुर होते हुए धनपूंजी ग्राम पर समाप्त होता है।  

 

3.   राष्ट्रीय राजमार्ग  क्रमांक  16 

               यह मार्ग इंद्रावती नदी भोपालपटट्नम से प्रारम्भ होकर बीजापुर ,गीदम ,जगदलपुर होते हुए गोरियाबहार पुल ,जगदलपुर में समाप्त हो जाता है।  

 

राष्ट्रीय राजमार्ग   16 पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 36 के नाम से जाना जाता था।  भारत सरकार परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक   २०-०२ -1989  के द्वारा इसे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक  16 घोषित किया गया।  

 

 

 

 

         राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एवं रख -रखाव  का कार्य भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आबंटित राशि से किया जाता है।  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गो के रखरखाव व अन्य   कार्यो के लिए दिसंबर 1972 में राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल रायपुर की स्थापना की गई है।       

 

 

छत्तीसगढ़ में महाजनपद काल

  छत्तीसगढ़ में महाजनपद काल       * भारतीय इतिहास में छठी शताब्दी ईसा पूर्व का विशेष महत्व है ,  क्योकि  इसी समय से ही भारत का व्यवस्थित इतिह...