छत्तीसगढ़ वन संरक्षण एवं विकास योजनाएँ
वन विभाग वनो के विकास एवं संरक्षण पर अधिक बल दे रहा है। इसके लिए राज्य में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। ये योजनाएं निम्न लिखित है :-
१. वन धन विकास केंद्र योजना
यह केंद्र सरकार योजना है, जो अप्रैल ,2018 में शुरू की गई। यह योजना सरकार द्वारा आदिवासी समाज को प्रेरित करने के लिए लागू की गई। इस योजना के अनुसार जनजातीय युवाओं को इमली ,महुआ ,भंडारण व फसलों के मुख्य वर्धन संबंधित जानकारी प्रदान कराने का प्रावधान है। इस योजना का पहला वन धन विकास केंद्र बीजापुर जिले में स्थापित किया जाना है।
२. पौधा प्रदाय योजना
जनता में वृक्षारोपण के प्रति अभिरुचि उत्पंन कर वनोत्तर क्षेत्रो में हरियाली के प्रचार -प्रसार हेतु रियायती दर पर पौधे उपलब्ध कराने हेतु पौधा प्रदाय योजना अप्रैल ,2017 में लागू की गई। यह योजना राज्य के सभी जिलों में क्रियान्वित की जा रही है।
३. हरियाली प्रसार योजना
यह योजना राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2005 -06 में प्रारम्भ की गई। कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने व लकड़ी उत्पादन में वृद्धि के लिए हरियाली प्रसार योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा सामान्य श्रेणी के लघु कृषको को उनकी परती भूमि में इच्छित प्रजाति के 50 से अभिकतम 5000 पौधे प्रति कृषक को रोपित कर हस्तांतरित किए जाते है।
४. इंदिरा हरेली - सहेली योजना
यह योजना राज्य सरकार द्वारा जून ,2001 में पाटन (दुर्ग ) से प्रारम्भ की गई। राज्य सरकार द्वारा राज्य की अनुपयोगी भूमि पर फलदार वृक्ष लगाकर इसे विशेष वर्ग के ग्रामीणों एवं सीमान्त कृषको को किराये पर दिया जाता है , जिससे अतिरिक्त आय के साथ -साथ हरियाली में भी वृद्धि हो।
५. लाख विकास योजना
इस योजना के अंतर्गत राज्य में लाख की खेती के विकास ,प्रसंस्करण एवं विपणन को राज्य में बढ़ावा दिया जा रहा है।
६. छत्तीसगढ़ राज्य कैम्पा
यह संस्था राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्य करती है। इसका मुख्य उद्देश्य वनीकरण ,वन संरक्षण ,वन्यजीव सुरक्षा तथा प्रबंधन ,अधोसंरचना विकास एवं प्रबंध करना होता है।
७. विश्व खाद्य कार्यक्रम
यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर व बिलासपुर जिलों में भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से सामाजिक एवं आर्थिक विकास हेतु,कमजोर वर्गो के आर्थिक उत्थान एवं क्षेत्रीय विकास तथा संतुलित आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
अन्य योजनाएं
इन योजनाओं के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा नदी तट पर वृक्षारोपण योजना ,स्कूल हर्बल गार्डन , आंवला कैम्पस परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।
👌
ReplyDelete