छत्तीसगढ़ की सिंचाई योजनाएँ
राज्य में संचालित सिंचाई से संबंधित सरकार की प्रमुख योजनाएं निम्न है :-
1. शाकंबरी योजना
यह योजना राज्य में वर्ष 2005 -06 से संचालित है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को जल संसाधन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत किसानो को 5 हॉर्सपॉवर तक के पम्प 75 % तक के अनुदान पर दिए जाते है। साथ ही कुए के निर्माण पर 50 % अनुदान उपलब्ध कराया जाता है।
2. किसान समृद्ध योजना
यह योजना राज्य के 5 जिलों में धान के उत्पादन को बढ़ाने के लिए चलाई गई है। यह योजना मुख्यतः कबीरधाम ,दुर्ग ,बिलासपुर , रायपुर व राजनांदगांव जिलो के वृष्टिछाया वाले क्षेत्रो में संचालित है। इस योजना के अंतर्गत सामान्य किसानो को नलकूप खनन व पम्प स्थापना के लिए 25000 रु व एस सी ,एसटी किसानो को 43000 रु की सहायता प्रदान की जाती है।
3. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्प्रिंकलर सिंचाई को बढ़ावा देना है। यह योजना सम्पूर्ण राज्य में संचालित है। केलो वृहद सिंचाई परियोजना ,खारंग सिंचाई परियोजना व मनियारी सिंचाई परियोजना इस योजना के अंतर्गत राज्य में संचालित है।
4. राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना
इस योजना का उद्देश्य जल संबंधी आंकड़ों की जानकारी सुदृढ़ करना है , जिससे जल नीति निर्धारक एवं जल स्त्रोतों संरक्षण विभागों की आवश्यकताओ की पूर्ति विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में की जा सके।
5. नदी जोड़ो परियोजना
सिंचाई संकट को दूर करने हेतु नदी जोड़ो परियोजना प्रारम्भ की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत निम्न नदियों को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है।
* महानदी + तांदुला लिंक परियोजना
* पैरी + महानदी लिंक परियोजना
* रेहट + अटेम लिंक परियोजना
* अहिरन + खारंग लिंक परियोजना
* हसदेव + केवाई लिंक परियोजना
No comments:
Post a Comment