छत्तीसगढ़ में आवगमन के साधन (रेल मार्ग )
Transportation in chhattisgarh (train route )
आंकणो के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 2225 किमी. लम्बाई का राष्ट्रिय राज मार्ग 3213 किमी. का राज्य मार्ग , तथा 4814 किमी. लम्बाई का जिला मार्ग है। राज्य के सबसे छोटे राज मार्ग की लम्बाई 65 किमी. है। छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम रेल खंड नागपुर - राजनांदगांव की स्थापना 1888 को हुई थी। प्रदेश में पहली बार रेल नागपुर से राजनांदगांव चली थी। छत्तीसगढ़ में 119 रेलवे स्टेशन है।
रेलमार्ग
छत्तीसगढ़ की रेलवे लाइन दक्षिण -पूर्व रेलवे के अंतर्गत है। दक्षिण - पूर्वी रेलवे के अंतर्गत रायपुर ,बिलासपुर ,रायगढ़ तथा दुर्ग छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनो में आते हैं। इन सभी प्रमुख स्टेशनो से कम्प्यूटरीकृत आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ राज्य के निम्न एक्सप्रेस गाड़ियां प्रारम्भ होती है।
जो निम्नानुसार है: -
१. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - बिलासपुर से अमृतसर
२. अमरकंटक एक्सप्रेस - दुर्ग से भोपाल
३. महानदी एक्सप्रेस - बिलासपुर से भोपाल
४. बिलासपुर-कोचीन एक्सप्रेस - बिलासपुर से नागपुर होकर कोचीन त्रिवेंद्रम
५. नर्मदा एक्सप्रेस - बिलासपुर से इंदौर
६. सारनाथ एक्सप्रेस - दुर्ग से छपरा
७. लिंक एक्सप्रेस - कोरबा से रायपुर होकर विशाखापट्नम
८. गोंड़वाना एक्सप्रेस - बिलासपुर से हजरत निज़ामुद्दीन
९. राजधानी एक्सप्रेस - बिलासपुर से नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ राज्य से होकर गुजरने वाली प्रमुख मेल -एक्सप्रेस गाड़ियों के नाम निन्मलिखित है:-
१. उत्कल एक्सपेस -पूरी से हजरत निज़ामुद्दीन ,बिलासपुर और कटनी बीना होकर।
२. संबलपुर एक्सप्रेस - संबलपुर से हजरत निज़ामुद्दीन ,बिलासपुर और कटनी -बीना होकर।
३. समता एक्सप्रेस - विशाखापट्न्नम से दिल्ली
४. हावड़ा -मुंबई मेल - हावड़ा से मुंबई
५. हावड़ा - मुंबई एक्सप्रेस - हावड़ा से मुंबई सुपरफास्ट
६. हावड़ा - कुरला एक्सप्रेस - हावड़ा से कुरला
७. हावड़ा -अहमदाबाद एक्सप्रेस - हावड़ा से अहमदाबाद
८. पूरी एक्सप्रेस - पूरी से अहमदाबाद
९. ज्ञानेश्वरी सु. डि. एक्सप्रेस - हावड़ा से कुरला
१०. आजाद हिन्द एक्सप्रेस - हावड़ा से पूना
No comments:
Post a Comment